50+
भाषाएँ
70+
देश
2000s
गतिविधियों का
अरबों
गणित के प्रश्नों के समाधान का
लाखों
विद्यार्थियों का
15000+
5-सितारा समीक्षाएँ

शैक्षणिक रूप से सिद्ध गणित गतिविधियाँ
गहरी वैचारिक समझ विकसित करता है
मैटिफिक सतही समझ से आगे बढ़कर ऐसी गणित गतिविधियाँ देता है जो शिक्षणशास्र में गहराई से जुड़ी हुई हैं। इसके निर्देशित अन्वेषण अनुभव विद्यार्थियों को गणित अवधारणाओं की गहरी वैचारिक समझ विकसित करने में मदद करते हैं, जिससे सभी STEM विषयों में सफलता की नींव मज़बूत होती है।
प्रत्येक छात्र के लिए व्यक्तिगत शिक्षा
हमारा AI एल्गोरिदम प्रत्येक छात्र के प्रदर्शन का विश्लेषण करता है और उन्हें एक व्यक्तिगत, अनुकूली अनुभव प्रदान करता है। चाहे छात्रों को किसी उपचार, विस्तार, प्रेरणा या संयोजन की आवश्यकता हो, Matific छात्रों को उनके अपने तरीके से आगे बढ़ने में मदद करता है! शिक्षक का पूर्णतया नियंत्रण होता है और वे अपने विद्यार्थियों के लिए खास गतिविधियाँ, विषय या फोकस के क्षेत्र निर्धारित कर सकते हैं।
विज्ञान समर्थित और साक्ष्य-आधारित
Matific दशकों की शैक्षिक अनुसंधान के आधार पर बना है और विश्व भर के कक्षाओं में इसका महत्व सिद्ध हुआ है। स्वतंत्र अध्ययन से विद्यार्थियों के प्रदर्शन और जुड़ाव में काफ़ी सुधार की पुष्टि हुई है। कक्षाओं में Matific का प्रयोग करने से परीक्षाओं के नतीजों में 34% का सुधार होता है!
विस्तृत रिपोर्टिंग और अंतर्दृष्टि
बहु विद्यालय रिपोर्टिंग
व्यवस्थापकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके निवेश से उन्हें लाभ हो रहा है। उपयोग करने में आसान हमारा रिपोर्टिंग सिस्टम लीडरों को विद्यालय की प्रगति और विद्यार्थियों के नतीजों को ट्रैक करने की सुविधा देता है। ये रिपोर्ट आपको यह विश्लेषण करने में मदद करती हैं कि Matific का आपके विद्यालयों में क्या महत्व है।
विद्यालय रिपोर्टिंग
हमारा बहु-पुरस्कार-विजेता गणित प्लेटफॉर्म अपने आप विद्यार्थियों की प्रगति को ट्रैक करता है ताकि आप देख सकें कि प्रत्येक विद्यार्थी तथा कक्षा कैसा प्रदर्शन कर रही है। विद्यालय का रिपोर्टिंग फीचर आपको सभी कक्षाओं के स्तर पर यूसेज डेटा की रिपोर्ट करने की भी सुविधा देता है। आपके पाठ्यक्रम के अनुसार Matific विद्यार्थियों को सही रास्ते पर रखता है और उन्हें सीखने के लक्ष्यों की ओर अग्रसर करता है।
विद्यार्थियों की प्रगति को ट्रैक करना आसान
Matific के ऑटोमैटिक ट्रैकिंग सिस्टम से शिक्षकों के प्रशासनिक कार्य खत्म होते हैं। शिक्षक अपने विद्यार्थियों की प्रगति वास्तविक-समय में देख सकते हैं, जिससे उन्हें सही समय पर मदद करने में आसानी होती है। Matific वैश्विक रिपोर्टिंग भी करता है, जिससे शिक्षक अकेले विद्यार्थी, गुट अथवा पूरी कक्षा की प्रगति देख सकते हैं।

शिक्षक क्षमता उन्नयन
सरल योजना
शिक्षक हमारी पाठ्य योजनाओं तथा टिप्स का कक्षा में उपयोग कर सकते हैं जिसके कारण उन पर से योजना बनाने का बोझ कम होगा और वे विद्यार्थियों पर ध्यान दे पाएंगे।
शिक्षकों के लिए AI
एक AI असिस्टेंट जो स्मार्ट, डेटा से प्रेरित सुझाव और समय बचाने वाले टूल देता है तथा प्रवीणता प्रतिवेदन जो मुख्य कौशल और स्तर के अनुसार प्रगति को ट्रैक करता है, उसके द्वारा Matific शिक्षकों को अधिगम को वैयक्तिकृत करने में, काम का बोझ कम करने में तथा जहाँ सबसे अधिक आवश्यकता हो वहाँ मदद करता है।
भरपूर गतिविधियाँ
1000 से अधिक मज़ेदार गणित की गतिविधियाँ शिक्षकों को एक विद्यार्थी, छोटे गुट या पूरी कक्षा को पढ़ाने के कई विकल्प प्रदान करती हैं!
त्वरित प्रतिपुष्टि
रियल-टाइम रिपोर्टिंग से शिक्षक को विद्यार्थी की प्रगति के बारे में नवीनतम जानकारी रहती हैं और आवश्यकता पड़ने पर समझाने या सहायता करने के लिए वे तैयार रहते हैं।
शिक्षक सहायता
Matific निःशुल्क व्यावसायिक विकास सहायता देता है ताकि शिक्षक इस प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
समानता और समावेशन का समर्थन करता है
Matific, ISO27001 और WCAG 2.1 AA का अनुवर्तन करता है, जिससे सभी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त होती है। अनुकूली शिक्षण मार्ग वास्तविक समय में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार समायोजित हो जाते हैं ताकि विशेष शैक्षिक आवश्यकताओं वाले विद्यार्थियों और पिछड़े इलाकों के विद्यार्थियों को वह सहायता मिल सके जिसकी उन्हें आवश्यकता है।

